मातम में बदली खुशियां : शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, एक ही गांव के पांच लोगों की मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात ढखेरवा–गिरजापुरी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार में जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई, जिसमें कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक और घायल युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा देर रात घने अंधेरे में हुआ। तेज रफ्तार के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नहर में समा गया। नहर में पानी का स्तर काफी अधिक होने के कारण कार पूरी तरह डूब गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग

सूचना मिलते ही पड़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। कार के अंदर फंसे पांच शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान प्रक्रिया जारी है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक शादी में डीजे पार्टी टीम के रूप में शामिल हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

घायल चालक को गंभीर हालत में सीएचसी रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें पाई गई हैं। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही गांव के पांच युवाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119