दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या -घर में किए शव के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी और फिर शव के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया। यह सनसनीखेज मामला हाल ही में सामने आए मेरठ के चर्चित हत्याकांड की याद दिला रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
ईदगाह के बाहर पॉलिथिन में मिला कटा हाथ
सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक पॉलिथिन में युवक के कटे हुए अंग मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पॉलिथिन में एक कटा हुआ हाथ बरामद हुआ, जिस पर टैटू बना हुआ था, जबकि शव का सिर मौके से गायब था। टैटू के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान की कोशिश शुरू की।
गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुली हत्या की गुत्थी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी राहुल की पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने रूबी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान उसके बयान बार-बार बदलने लगे, जिससे पुलिस का शक गहराता गया।
पूछताछ में टूटी पत्नी, कबूला जुर्म
सख्ती से पूछताछ करने पर रूबी टूट गई और उसने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या करने की बात कबूल कर ली। शनिवार को कपड़ों के आधार पर परिजनों ने भी शव की पहचान राहुल के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने रूबी और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
घर में की हत्या, शव के किए कई टुकड़े
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राहुल की हत्या उन्होंने घर के अंदर ही की थी। हत्या के बाद शव के कई टुकड़े कर उन्हें पॉलिथिन में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
सिर और अन्य अंगों की तलाश जारी
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती मृतक के सिर और अन्य गायब अंगों की बरामदगी है। आरोपियों की निशानदेही पर संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।
यह दिल दहला देने वाली वारदात एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख देने वाली है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा