पारिवारिक विवाद में युवक ने चलते ट्रक के आगे लगाई छलांग, हालत नाजुक

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। किच्छा हाईवे पर पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आवेश में आकर चलते ट्रक के आगे छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एक दंपति अपने बच्चों के साथ किच्छा हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक अचानक डिवाइडर फांदकर हाईवे के दूसरी ओर पहुंचा और सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के आगे छलांग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक युवक ट्रक के अगले टायर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


मौके से गुजर रहे लालपुर निवासी सूरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को टेम्पो के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रथम दृष्टया घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119