बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सोमवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिले में भीमताल विधानसभा के धारी, रामगढ़, ओखलकांडा ब्लॉक में ओलावृष्टि से अधिक नुकसान पहुंचा है। किसानों की मटर की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने इन दिनों मटर, आलू, फूलगोभी, टमाटर, शिमला मिर्च की फसलें लगाई हैं।
रामगढ़ ब्लॉक के काश्तकार मनोज शर्मा ने कहा कि हर वर्ष किसानों की फसल इसी तरह बारिश-ओलावृष्टि की भेंट चढ़ जाती है। सरकार की तरफ से दी जा रही मुआवजा राशि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की उत्पादकता के हिसाब से विशेष कृषि नीति बनाई जाए और किसानों को नुकसान का बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। उन्होंने ओलावृष्टि में हुए नुकसान का जल्द आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न