नशे में बाइक दौड़ाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशे में वाहन चला रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में इंटरसेप्टर टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को रोका, जो शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पुलिस ने आरोपी युवक पुलकित चौहान निवासी जाखन देवी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 अन्य लोगों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119