तेज रफ्तार बाइक बनी मासूम की मौत का कारण -4 साल की ईशान्वी की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक अस्पताल से फरार

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ग्राम महाराजपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घायल बाइक चालक अस्पताल से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


विगत दिवस ग्राम महाराजपुर निवासी इंद्रपाल की चार वर्षीय बेटी ईशान्वी घर के बाहर खेलते-खेलते सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ईशान्वी परिवार की सबसे छोटी संतान थी। उसका एक छह वर्षीय भाई और 14 वर्षीय बड़ी बहन है। पिता इंद्रपाल मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


परिजनों के अनुसार, हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ था और उसे भी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वह इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


लालपुर पुलिस चौकी प्रभारी बसंत प्रसाद ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119