आधी रात सड़क पर हैवानियत : कार सवार युवकों ने महिलाओं से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में देर रात कार सवार युवकों द्वारा महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार देर रात एक चलती कार में सवार तीन युवकों ने सड़क से गुजर रही महिलाओं और युवतियों के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए बदसलूकी भी की।


स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला तेजी से फैल गया और लोगों में गुस्सा बढ़ गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर भी दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी कार लेकर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


मामले में कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119