भैरव चौक में पहाड़ी आर्मी का धरना- विकास प्राधिकरण का पुतला दहन, फौजी परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी, 16 फरवरी 2026। पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड ने सोमवार को भैरव चौक, हल्द्वानी बाजार में पीड़ित पहाड़ी फौजी परिवारों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया और विकास प्राधिकरण के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया। धरना नगर अध्यक्ष फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


धरने के दौरान फौजी भुवन चंद्र पाण्डेय ने आरोप लगाया कि भैरव चौक क्षेत्र में तीन पहाड़ी परिवारों को उनकी दुकान और मकान के अधिकार से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आग लगने के बाद संबंधित परिवारों से केवल मरम्मत के नाम पर मकान और दुकान खाली कराए गए, लेकिन बाद में उन्हें अन्य लोगों को बेच दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कुमाऊं आयुक्त और विकास प्राधिकरण सचिव द्वारा नजूल भूमि पर बने मकान को गिराने के आदेश के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों में एक सैनिक परिवार भी शामिल है, जिसके सदस्य के पिता ने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की सेवा की थी। इसके बावजूद परिवार को न्याय नहीं मिल रहा है।
पहाड़ी आर्मी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने कहा कि संगठन पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा है और भैरव चौक पर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक धरना जारी रहेगा। महिला जिला अध्यक्ष प्रेमा मेर और नगर अध्यक्ष कविता जीना ने भी पीड़ित परिवारों के समर्थन में आवाज उठाते हुए न्याय दिलाने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


पीड़ित पक्ष की ओर से दीपा बोरा, मोहन कांडपाल और विनोद बिष्ट ने वर्ष 1958 के बाद की पूरी स्थिति और नजूल भूमि से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। दीपा बोरा ने चेतावनी दी कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में पहाड़ी आर्मी के प्रदीप रौतेला, विनोद नेगी, गीता चंदोला, कमलेश जेठी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119