उत्तराखंड…20 हजार की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार -विजिलेंस का ट्रैप सफल

खबर शेयर करें 👉

विजिलेंस ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर (जेई) विवेक कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक सागर पर भी 12 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गौलापार की छह दुग्ध समितियों ने खरीदा 2.50 करोड़ का दूध, 22 लाख बोनस बांटा

विजिलेंस के अनुसार जसपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक पंजीकृत ठेकेदार ने वाटर कूलर लगाने के कार्य के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत टोल फ्री नंबर पर की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप बिछाया गया। सोमवार को ग्राम कुंडा में विजिलेंस टीम ने जेई विवेक कुमार को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया, जबकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौके से अनुपस्थित मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने बताया कि मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है। सफल ट्रैप कार्रवाई पर विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119