गदरपुर में हनी-ट्रैप व रंगदारी गैंग का भंडाफोड़ -दो युवतियों समेत तीन गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। गदरपुर कोतवाली पुलिस ने हनी-ट्रैप के जरिए रंगदारी वसूलने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए दो युवतियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में तीन अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है। गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से अमीर युवकों को निशाना बनाता था।


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार को दाऊद निवासी ग्राम मडियान शादी, रामपुर ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर दी थी। पीड़ित के अनुसार अभियुक्ता जौहर उर्फ महक ने फेसबुक के जरिए संपर्क कर उसे गदरपुर बुलाया, जहां उसके साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली-गलौज की गई और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 40 हजार रुपये नकद व 95 हजार रुपये ऑनलाइन वसूले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


घटना के बाद आरोपी कार संख्या यूपी 22 बीए 4232 से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
जौहर उर्फ महक निवासी चादर बाला बाग मोहल्ला, जिला अस्पताल रामपुर
राबिया निवासी राजद्वारा कोने वाली गली, रामपुर
रोहन निवासी स्वार गेट, मुड़िया नदार बाग, रामपुर
को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार तथा रंगदारी की रकम बरामद की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


पुलिस के अनुसार इस गैंग में करीब 10–12 सदस्य शामिल हैं, जिनमें महिला और पुरुष दोनों हैं। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए अमीर युवकों को चिन्हित कर महिलाओं के माध्यम से दोस्ती करता था और फिर अलग-अलग शहरों में बने ठिकानों पर बुलाकर रंगदारी वसूलता था। रकम न मिलने पर झूठे दुष्कर्म के मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दी जाती थी।


अभियुक्ता जौहर उर्फ महक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ जनपद रामपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल जा चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


आरोपियों ने अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग एक दर्जन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस फरार अभियुक्तों दीपक, राहुल और शिवम उर्फ हैप्पी की तलाश में जुटी है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथ ही अन्य जनपदों से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119