कर्ज चुकाने के लिए डिलीवरी बॉय बना लुटेरा -महिला का मंगलसूत्र लूटने का आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राह चलते महिला का मंगलसूत्र लूटने के मामले में रायपुर थाना पुलिस ने क्विक कॉमर्स कंपनी में काम करने वाले एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ऊपर चढ़े कर्ज को चुकाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।


रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि कुंती देवी, निवासी नथुवावाला ढांग, बीते रविवार सुबह पैदल अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते पर पहुंचा और उनके गले से मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


घटना की सूचना महिला ने परिजनों को दी, जिसके बाद रविवार को ही रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और जांच के आधार पर सोमवार को ब्रदीश कॉलोनी के जंगल क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन (30) निवासी रसूलपुर कला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जोगीवाला में किराए पर रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक क्विक कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत है। महंगे शौकों के चलते उस पर परिचितों का भारी कर्ज हो गया था और लगातार दबाव के कारण उसने लूट की योजना बनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गढ़वाल विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू -18 अक्टूबर तक करें अप्लाई


पुलिस के अनुसार आरोपी मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119