लालकुआं हाईवे पर भीषण हादसा : कार से टक्कर के बाद पलटा ऑटो, महिला की मौत, एक ही परिवार के 8 लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट ने शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे को जन्म दे दिया। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जा रहा एक ऑटो अचानक सामने आई नेक्सॉन कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


मिली जानकारी के अनुसार लाइन नंबर-10 आजाद नगर, बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी शोएब अपने भाई शाहरुख और अन्य परिजनों के साथ ऑटो संख्या UK04TB-2641 से लालकुआं की ओर जा रहा था। इसी दौरान आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर बने कट को पार कर रही नेक्सॉन कार संख्या UK04AN-4247 से ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।


बताया जा रहा है कि ऑटो में चार बच्चों समेत कुल नौ लोग सवार थे। हादसे में गफूर बस्ती निवासी रोजी (28 वर्ष), पत्नी शाहरुख की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


जबकि हादसे में शाहरुख (35 वर्ष), उनके चार बच्चे अरहान (10 वर्ष), अर्श (8 वर्ष), उजैर (4 वर्ष) और मन्नत (4 माह) के साथ ही ऑटो चालक शोएब का पुत्र रफीक, मुकद्दस (45 वर्ष) और मेहरू बी अंसारी (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना मिलते ही हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अव्यवस्थित और बेतरतीब कट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन कटों को व्यवस्थित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119