रफ्तार बनी काल : काररोड बिंदुखत्ता के मुख्य बाजार में डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, अस्पताल पहुंचते ही मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता के काररोड मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया। सब्जी खरीदकर घर लौट रहे एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, इंद्रानगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी कुंवर सिंह गड़िया शनिवार दोपहर काररोड बाजार से सब्जी खरीदकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान काररोड मुख्य बाजार में तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर संख्या यूए-01-1728 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुंवर सिंह सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंवर सिंह गड़िया अपने पीछे धर्मपत्नी और तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से इंद्रानगर और पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119