रामपुर रोड पर भीषण हादसा: सब्जियों से भरे ट्रक में लगी आग, 15 मिनट में जलकर राख

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हल्द्वानी की ओर आ रहे सब्जियों से भरे ट्रक की रुद्रपुर की ओर जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया, जिससे ट्रक में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते करीब 15 मिनट में ट्रक जलकर राख हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।


फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) मिंदर पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात रामपुर रोड स्थित गन्ना सेंटर के पास ट्रक और कार की साइड से टक्कर हो गई थी। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक का डीजल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ट्रक चालक को तुरंत कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


दमकल टीम के पहुंचने तक ट्रक में लदी सब्जियां और उसका लकड़ी का ढांचा पूरी तरह जल चुका था। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


वहीं कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119