रामपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार रात रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल