सातशिलिंग–थल सड़क पर भीषण हादसा : कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी -दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सातशिलिंग–थल सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में उपचार चल रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीआईसी रोड पिथौरागढ़ निवासी संजू (28), पंडा निवासी संजय कुमार (30) और बीसाबजेड़ निवासी हयात खड़ायत (32) शुक्रवार को कार से घूमने के लिए मुवानी गए थे। देर रात वापस लौटते समय सुवालेख के नजदीक रिण क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
रात भर तीनों के घर न लौटने और संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

शनिवार तड़के खाई में उतरकर देखा गया तो संजय कुमार और हयात खड़ायत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल संजू को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119