सांसद अजय भट्ट ने सुनीं जनसमस्याएं -अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने शनिवार को बच्ची नगर स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं से आए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


जनसुनवाई में सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। सांसद श्री अजय भट्ट ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सांसद ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने तथा प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119