नैनीझील में मिला लापता युवक का शव -25 दिसंबर से था लापता
नैनीताल। ठंडी सड़क क्षेत्र में नैनीझील से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मल्लीताल स्थित पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई है, जो 25 दिसंबर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में गोल्ज्यू मंदिर के पास राहगीरों ने झील में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी एवं एसआई दीपक कार्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने नाव चालकों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला। बाद में शव की शिनाख्त रोहन शर्मा के रूप में की गई। बताया गया कि रोहन 25 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर
उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात