पत्नी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर फरार पति गिरफ्तार -बहन-जीजा के घर छिपा था आरोपी
हल्द्वानी। पत्नी को धोखा देकर उसके नाम पर 10 लाख रुपये का लोन लेने के बाद पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसकी बहन और जीजा के घर से दबोचा है।
जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी यशा तेजवानी ने पुलिस को बताया कि उसने संदीप गोयल से लव मैरिज की थी। वर्ष 2023 में संदीप ने बिना उसकी जानकारी के आगरा के कमला नगर स्थित बैंक से उसके नाम पर 10 लाख रुपये का लोन ले लिया।
लोन की किश्तें जमा नहीं की गईं और कुछ समय बाद बैंक की ओर से रिकवरी के फोन आने लगे। तब यशा को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। यशा का आरोप है कि संदीप ने उससे कई दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर कराए और उन्हीं कागजों के आधार पर लोन ले लिया।
जब उसने इस मामले में संदीप से बात की तो विवाद और बढ़ गया। घटना के करीब दो साल बाद यशा ने हल्द्वानी कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद संदीप फरार हो गया था।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मंडी चौकी पुलिस ने आरोपी संदीप गोयल को भोलानाथ गार्डन स्थित उसकी बहन और जीजा के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम