“तलाक के लिए हैवान बना पति” : पत्नी को पीटा, बोला- शव बोरी में भर डैम में फेंक दूंगा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। कोतवाली क्षेत्र के सिसईखेड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पीड़िता नीरज देवी पत्नी रवि सोनकर ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं और उसका पति पिछले तीन वर्षों से अन्य महिलाओं से अवैध संबंध बनाकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। महिला का कहना है कि वह बच्चों की खातिर अब तक सब कुछ सहती रही, लेकिन अब पति उस पर तलाक का दबाव बना रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


महिला ने आरोप लगाया कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने धमकी दी कि “शव को बोरी में भरकर डैम में फेंक दूंगा।” इससे वह दहशत में है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


महिला ने बताया कि उसे हर समय अपनी जान का खतरा बना हुआ है और वह किसी तरह अपनी जान बचाकर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119