द्वाराहाट पुलिस की ईमानदारी का मिसाल -खोया मोबाइल और नकदी से भरा बैग पहुंचाया मालिक तक
अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए खोया मोबाइल और एक लावारिस बैग उसके मालिकों तक पहुंचाकर लोगों की सराहना बटोरी।
पुलिस के अनुसार सोमवार को राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम जाख, पोस्ट बिन्ता, बग्वाली पोखर ने सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन रानीखेत रोड पर गोचर के आसपास कहीं खो गया है। सूचना मिलने पर कोतवाली द्वाराहाट में तैनात एचपीयू कांस्टेबल मोहम्मद राशिद और कांस्टेबल हेमंत सिंह ने तत्काल तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद मोबाइल बरामद कर उसे राजेंद्र सिंह को सौंप दिया गया।
इसके अलावा एचपीयू में तैनात कांस्टेबल मनमोहन सिंह और कांस्टेबल मोहम्मद राशिद को रानीखेत रोड स्थित जीआईसी के पास सड़क किनारे एक लावारिस बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें करीब तीन हजार रुपये नकद और स्कूल की नई कॉपी-किताबें मिलीं। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग के स्वामी की तलाश की। जांच में पता चला कि बैग मानसी रावत पुत्री आनंद सिंह रावत निवासी ग्राम सुरना, पोस्ट बिन्ता का है।
इसके बाद पुलिस ने बच्ची को बुलाकर बैग सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। बैग में रखी नकदी और अन्य सामान सुरक्षित मिलने पर बच्ची और उसके परिजनों ने द्वाराहाट पुलिस का आभार जताया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा