तल्लीताल में पति-पत्नी विवाद: गाजियाबाद की महिला ने पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बीते दिनों तल्लीताल क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए बवाल के मामले में गाजियाबाद की एक महिला ने तल्लीताल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और मेडिकल न कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी नैनीताल से मामले की जांच की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


गाजियाबाद निवासी महिला प्रीति शर्मा ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह 29 दिसंबर को अपने परिवार की महिला सदस्यों के साथ नैनीताल घूमने आई थी। इसी दौरान तल्लीताल क्षेत्र में खाना खाने जाते समय उन्हें उनका पति अपनी महिला सहकर्मी के साथ कार में दिखाई दिया। महिला ने पति की कार को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन वह नहीं रुका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


आरोप है कि पति ने महिला को मारने की नीयत से कार उसकी ओर बढ़ा दी और उसे कुछ दूरी तक कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया। महिला के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इस घटना में महिला को चोटें भी आईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


महिला का आरोप है कि उसने तल्लीताल पुलिस को घटना की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई गंभीर जांच नहीं की। बार-बार अनुरोध के बावजूद उसका मेडिकल भी नहीं कराया गया। पीड़िता ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए एसएसपी से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119