एनएच-74 पर दो सड़क हादसे, तीन की मौत -मोबाइल शॉप संचालक समेत निजी कर्मचारी की गई जान

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-74 पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पहली घटना बुधवार देर रात की है। ग्राम बघौरी, सितारगंज निवासी मो. सैफ पुत्र इशहाक (27) की सितारगंज में ‘आई वर्ल्ड मोबाइल’ नाम से दुकान है। उनके साथ दुकान में काम करने वाले मित्र युगनप्रीत सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह (18) निवासी साबेपुर, सितारगंज तथा सोहेल अंसारी पुत्र सरफराज अंसारी निवासी सिसैया, सितारगंज थार वाहन से हल्द्वानी गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


वापसी के दौरान रात करीब एक बजे एनएच-74 पर ग्राम बरी के पास थार वाहन अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में जा घुसा और कई पलटी खाने के बाद बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मो. सैफ और युगनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोहेल अंसारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


दूसरी घटना गुरुवार सुबह की है। सतीश कुमार (48) पुत्र मदनलाल, निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, बहेड़ी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश), इंटार्क फैक्ट्री में वेल्डर के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-74 पर सिरौली के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सतीश को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119