जंगल जा रहे ग्रामीण पर भालू का हमला, गंभीर घायल, हेली से एम्स ऋषिकेश रेफर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चमोली। नंदानगर विकासखंड में भालू के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। बकरी चराने जंगल जा रहे एक व्यक्ति पर गांव के समीप ही भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी नंदानगर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


नंदानगर विकासखंड के खुनाणा गांव निवासी केशर सिंह (42) पुत्र आनंद सिंह पूर्वाह्न करीब 11 बजे बकरी चराने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। गांव से लगभग 200 मीटर आगे रीढोना तोक के पास अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। केशर सिंह के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक भालू जंगल की ओर भाग चुका था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


हमले में केशर सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर घाव आए हैं। स्थानीय निवासी पुष्कर सिंह ने घटना की सूचना गांव में दी, जिसके बाद ग्रामीण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।


जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर घायल को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
उधर, खुनाणा की ग्राम प्रधान मंजू देवी ने बताया कि गांव के आसपास पिछले कई दिनों से भालू घूम रहा है। इस संबंध में वन विभाग को लगातार सूचना दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं ग्रामीण महावीर सिंह ने क्षेत्र में भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119