बर्फीली सड़क बनी जानलेवा, जागेश्वर से लौट रहे पर्यटकों की कार 10 मीटर गहरी खाई में गिरी
अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर धाम के दर्शन कर उत्तर प्रदेश के बरेली लौट रहे पर्यटकों के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बर्फबारी के चलते सड़क पर जमी फिसलन के कारण पर्यटकों की ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि सभी पर्यटक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसा अल्मोड़ा–जागेश्वर मार्ग पर वृद्ध जागेश्वर जाने वाली सड़क पर हुआ। क्षेत्र में बर्फ जमने के कारण सड़क बेहद फिसलन भरी थी। बताया जा रहा है कि एक तीखे मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सीधे खाई में जा समाई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई में गिरे वाहन से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चोटें गंभीर न होने के चलते किसी भी पर्यटक को अस्पताल रेफर नहीं किया गया।
पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों से अपील की है कि बर्फबारी और ठंड के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। वाहन धीमी गति से चलाने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग