जागेश्वर धाम में तीन दिन से बिजली गुल, लाइन सुधारते वक्त कर्मी झुलसा

खबर शेयर करें 👉

-धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, इतिहास की सबसे भारी भीड़, कई किमी लंबा जाम

अल्मोड़ा। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में शनिवार को आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के पीक सीजन में भी उन्होंने कभी इतनी भीड़ जागेश्वर धाम में नहीं देखी।


बर्फबारी और हिमपात के बीच भगवान जागेश्वर के दर्शन तथा बर्फ का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। केवल शनिवार शाम तक ही करीब 20 हजार से अधिक श्रद्धालु जागेश्वर धाम पहुंचे। हालांकि, भारी भीड़ के बीच बिजली संकट ने हालात और कठिन बना दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


तीन दिन से अंधेरे में जागेश्वर और आसपास के गांव
जागेश्वर धाम सहित आसपास के दर्जनों गांव पिछले तीन दिनों से बिजली गुल होने से अंधेरे में डूबे हुए हैं। बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शनिवार सुबह करीब आधे घंटे के लिए बिजली आई भी, लेकिन वह भी बेहद कमजोर रही, इसके बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


लाइन सुधारते वक्त करंट की चपेट में आया कर्मचारी
शनिवार को जागेश्वर की बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटी टीम के एक कर्मचारी को करंट लग गया। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा के अनुसार, कर्मचारी के करंट की चपेट में आने के बाद सुरक्षा कारणों से शनिवार शाम को लाइन रिस्टोरेशन का कार्य बंद कर दिया गया है। अब रविवार को ही मरम्मत का कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


श्रद्धालु सबसे ज्यादा परेशान
बिजली गुल रहने के कारण श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड, अंधेरा और भारी भीड़ के बीच व्यवस्थाएं चरमरा गईं। मंदिर क्षेत्र, होटलों, धर्मशालाओं और स्थानीय ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।


श्रद्धालुओं और स्थानीय लोग पूर्व प्रधान हरिमोहन भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दयाल पांडे, हरीश भट्ट आदि ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119