सेराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जैगन नदी में मिले शव की हुई शिनाख्त
अल्मोड़ा। सेराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जैगन नदी में शुक्रवार को बरामद हुए एक अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। शव की बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा उसे 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया और सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया गया।
सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर परिजनों ने थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी से संपर्क किया। शव की पहचान विरेन्द्र छिपाल उर्फ बबलू (37 वर्ष), निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि विरेन्द्र सिंह 1 जुलाई को काठगोदाम से दोपहर 1:30 बजे स्कूटी से नाचनी के लिए रवाना हुआ था। सायं 4 बजे कैंची पहुंचने के बाद उसका फोन बंद आ रहा था। पुलिस द्वारा स्कूटी की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया, जिसके तहत सोमवार सुबह स्थानीय लोगों को सेराघाट से लगभग तीन किलोमीटर दूर, देवी मंदिर के पास एक गहरी खाई में स्कूटी झाड़ियों और पेड़ों के बीच फंसी मिली। स्कूटी की भी परिजनों द्वारा पुष्टि की गई।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के सभी पहलुओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न