अवैध शराब की तस्करी विफल, एक गिरफ्तार
अस्कोट/पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी का प्रयास नाकाम करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवानों ने बीते रोज अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सुनखोली निवासी जंग बहादुर के पास से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी काली नदी के रास्ते शराब की तस्करी कर नेपाल ले जाने की फिराक में था। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने अवैध तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा