डीएफओ की छापेमारी में लीसे के अवैध घाव और अवैध छिलका पकड़ा, गोदाम सील
नैनी जागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा प्रदीप धौलाखंडी के निर्देशन में कनारीछीना रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी द्वारा लगातार जंगलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आशुतोष जोशी ने बताया कि चर्चालीखान बीट के जंगलों की कई दिनों से लगातार शिकायत आ रही थी। इस पर आज उनकी पूरी टीम के द्वारा चर्चालीखान बीट में भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लीसे के अवैध घाव और अवैध छिलका पकड़ा गया। उन्होंने छिलके को जप्त कर गोदाम को सील कर दिया। हालांकि इस छिलके का कोई भी स्वामी मौके पर नहीं पाया गया।
वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को भविष्य में भी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मुहिम में मुख्य रूप से अल्मोड़ा डीएफओ. प्रदीप धौलाखंडी, वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी, वन दरोगा भीम सिंह बोरा, एसीएफ ललित कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल जीना रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न