उत्तराखंड… बिग ब्रेकिंग:- पौड़ी मार्ग पर भीषण हादसा : गहरी खाई में गिरी कार -पांच की मौत, मासूम घायल

खबर शेयर करें 👉

देवप्रयाग। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ का राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार का कहर: बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत -स्कूटी सवार की मौत

बताया जा रहा है कि कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। वाहन में छह से सात लोग सवार थे। कुंडाधार के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग न्यूज...भारतीय सेना में 350 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन का अंतिम मौका

रेस्क्यू टीम ने अब तक खाई से पांच शव बरामद कर लिए हैं, जबकि घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान और वाहन के खाई में गिरने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गंगारामपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान -दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और आधिकारिक जानकारी का ही अनुसरण करें।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119