चोरों को रोकने की कोशिश में खुद ही उनका शिकार बन गए दो श्रमिक भाई- निर्माणाधीन मकान में पेंट का काम करते हैं दोनों भाई
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मकान में सो रहे श्रमिक आवाज सुनकर बाहर की तरफ निकले तो वहां चोरी कर रहे तीन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। मारपीट कर घायल करने के बाद दोनों से मोबाइल, नगदी व चांदी की चेन लूट ले गए। मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बिहार के गोपालगंज स्थित सल्लेपुर निवासी अंकित मणि त्रिपाठी और उसका भाई चंद्रकिशन मुखानी के बिठौरिया नबंर एक निवासी पंकज जोशी के निर्माणाधीन मकान में पेंट का काम कर रहे हैं। पुलिस को दी तहरीर में अंकित ने बताया कि शनिवार की रात मकान में कुछ लोगों के होने की आवाज आ रही थी। वह अपने भाई के साथ जब बाहर निकला तो तीन लोग विद्युत केबल काट रहे थे। दोनों भाइयों ने चोरों को रोकने की कोशिश की तो वह उल्टा खुद ही उनका शिकार बन गए।
चोरों ने दोनों भाइयों को पकड़कर पहले उनसे मारपीट की और एक के सिर में पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अंकित की जेब से मोबाइल और 1050 रुपये की नगदी व उसके भाई के गले में पड़ी चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। एसओ मुखानी प्रमोद पाठक ने बताया पीड़ित के मुताबिक लूट करने पहुंचे तीनों युवक लालडांठ निवासी सुंदर आर्या, सुनील कश्यप और जगदीश राजपूत हैं। तीनों पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। अंकित के सिर में तीन टांके आए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील गोस्वामी को सौंपी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
ऑनलाइन धमकी देकर एक लाख रुपये ठगे -अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज