अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत -पब्लिक स्कूल में था 11वीं का छात्र
खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 से पुलिस ने युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को घोसीकुआं भुड़ाई निवासी तनीश राना (18) पुत्र मनोज राना अपनी बाइक से सितारगंज अपने नानी के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड बानूसी गांव के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सड़क किनारे पड़ा देख राहगीरों ने आपातकालीन सेवा 108 व पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत पर गांव मे मातम का माहौल है। वहीं परिजन रो-रोकर बेहाल बुरा हाल है। मृतक तनिश के पिता की गांव मेें ही परचून की दुकान व चक्की है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और वह अलक्ष्या पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र था। बड़ा भाई अभिषेक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-रामनगर के रिसॉर्ट में युवती से दुष्कर्म का आरोप -कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन -सफाई सुधारने और मरीजों से शालीन व्यवहार के निर्देश
सांसद अजय भट्ट ने मोहान से चौखुटिया मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-109 बनाने की उठाई मांग