बागेश्वर जिले में दिल दहला देने वाली घटना-बुजुर्ग को भालू ने किया गंभीर रूप से घायल, कमजोर दिल वाले वीडियो ना देखें

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। गुलदार के हमले के साथ ही अब पहाड़ों में भालू का भी आतंक फैल गया है। आज बागेश्वर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जिले के चुचेर गांव के एक बुजुर्ग को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उनका चेहरा पूरी तरह नोंच दिया है। भालू के हमले में बुजुर्ग की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

भालू के हमले के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से बुजुर्ग की हालत बेहद गंभीर हो चली है। स्वजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे हैं। वह मौत से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में एक माह में यह दूसरी घटना है। जिससे दहशत फैल गई है। लोगों ने वन विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।  बुधवार की सुबह लगभग सात बजे 68 वर्षीय भगत सिंह कोरंगा चारापत्ती लेने के लिए जा रहे थे। घर से महज 200 मीटर की दूरी पर गौना गधेरे पर भालू ने उन पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119