बांदा में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की धारदार हथियार से काटकर हत्या, दहल उठा पूरा इलाका
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। हत्यारोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोटेंसिक और डॉग स्चयड टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना इलाके के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
रात को साथ बैठकर खाना खाने खा रहे थे तभी वारदात हो गई। मृतक हमलावरों से जान बचाने के लिए भागे भी, लेकिन हमलावरों ने जहां पाया वहीं मार दिया। घर में चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा