देहरादून में सहेली निकली चोर -सूने घर से सात लाख के जेवर-नकदी उड़ाई
देहरादून। पथरीबाग क्षेत्र में एक महिला की सहेली ने ही विश्वासघात करते हुए उसके सूने घर से करीब सात लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी सहेली घर के अंदर घुसते और चोरी कर बाहर निकलते हुए साफ दिखाई दी।
पथरीबाग निवासी साक्षी पत्नी गौरव ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी दोस्ती रीठा मंडी निवासी माहिन मलिक पुत्री दिलशाद से थी। 14 जनवरी 2026 को साक्षी अपने मायके सिंघल मंडी में एक शादी समारोह में गई हुई थीं और घर पर ताला लगा था। इसी दौरान माहिन ने फोन कर बताया कि वह उनके घर के पास है, जिस पर साक्षी ने उसे अपने मायके बुला लिया।
पीड़िता के अनुसार, माहिन काफी देर बाद मायके पहुंची और बहाने से आईडी कार्ड मांगने लगी, लेकिन साक्षी ने देने से मना कर दिया। इसके बाद 19 जनवरी को जब साक्षी ने घर लौटकर अलमारी खोली तो उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवर गायब मिले। चोरी गए सामान में सोने की नथ, मांग टीका, झुमकी, पति की अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की पायलें शामिल हैं।
शक होने पर साक्षी ने अपनी ताई के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें 14 जनवरी को उनकी गैरमौजूदगी में माहिन घर में प्रवेश कर चोरी करते हुए नजर आई। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीड़िता ने बताया कि नवंबर माह में एक समारोह के दौरान माहिन ने उनके जेवर देखे थे और बाद में डेढ़ लाख रुपये उधार मांगे थे। पैसे न मिलने पर उसने जेवर गिरवी रखने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, एक बार तो साक्षी की जानकारी के बिना चाबी बनाने वाले को भी घर बुला लिया था, हालांकि उस समय साक्षी की मौजूदगी में उसे रोक दिया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल