खटीमा में मारपीट का मामला, पति-पत्नी पर केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पूर्णागिरी कालौनी वार्ड नंबर पांच, अमाऊं निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जनवरी की अपराह्न उसके पति विक्रम सिंह घर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें गेट पर रोक लिया और अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


शोरगुल सुनकर उनकी बेटी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया, जिससे उनकी जान बच सकी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी अपनी पत्नी के साथ मिलकर कई बार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


बताया गया कि 14 दिसंबर 2025 को गणमान्य लोगों और वार्ड सदस्य की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, इसके बावजूद आरोपी आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


पुलिस ने मामले में पूर्णागिरी कालौनी वार्ड पांच निवासी सुंदर गिरी और उसकी पत्नी तनुजा गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच एएसआई नाथ सिंह को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119