रामनगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर -खताड़ी में कार्रवाई के दौरान पूर्व मंत्री–ईओ उनियाल में तीखी नोकझोंक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रामनगर। नगर पालिका प्रशासन ने एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शहर में बड़ा अभियान चलाया। सोमवार को पालिका टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से शहर के कई स्थानों पर पक्के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में राज्य आंदोलनकारी व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


जानकारी के अनुसार, पालिका टीम ने खताड़ी क्षेत्र में नालियों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित कर अभियान शुरू किया। इस दौरान नाले के ऊपर किए गए पक्के निर्माणों को जेसीबी से तोड़ दिया गया। इसके अलावा एक चौराहे पर सड़क पर कब्जा कर लोहे का शटर और टीन शेड डालकर बनाए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।


कार्रवाई के दौरान जब पालिका की टीम कुछ खोखों को हटाने पहुंची तो वहां विरोध शुरू हो गया। इसी दौरान राज्य आंदोलनकारी पुष्कर दुर्गापाल और ईओ आलोक उनियाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर टीम को फिलहाल उन खोखों को हटाए बिना ही वापस लौटना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि खताड़ी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी और एसडीएम रामनगर के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कई स्थानों से सामान भी जब्त किया गया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जिन खोखों को सोमवार को नहीं हटाया जा सका, उनके मालिकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। फिलहाल उनकी चाबियां पालिका द्वारा ले ली गई हैं और उन्हें तीन दिन का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119