गेमिंग स्टोर में नाबालिक ने गेम खेल पिता के पौने दो लाख रुपये गंवाए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक गेमिंग स्टोर में नाबालिक ने रोजाना दो से तीन हजार का गेम खेल पिता के पौने दो लाख रुपये गवा दिए। खाते से भारी रकम कटी देख पिता के भी होश उड़ गए। तत्काल वह बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां नाबालिक ने बीते कुछ माह में लगातार ऑनलाइन गेम खेलने में भारी रकम खर्च हो जाने की बात बताई। पुलिस ने गेम स्टोर संचालक से पूछताछ के साथ ही नाबालिक की काउंसलिंग कर उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी एक व्यापारी ने सोमवार को अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से करीब पौने दो लाख रुपए कटे देखे। इस संबंध में जब उसने घरवालों से जानकारी ली मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। बेटे पर सख्ती दिखाने पर सामने आया कि उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई है। बीते कुछ समय से वह रोजाना दो से तीन हजार खाते से निकलकर ऑनलाइन गेम खेलने मल्लीताल  जाया करता था। यह बात पता चलने के बाद पिता कोतवाली पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को भी कोतवाली बुला लिया। बिना स्वजनों की अनुमति के रोजाना हजारों का ऑनलाइन गेम खिलावाने पर पुलिस ने गेमिंग स्टोर संचालक को कड़ी फटकार लगाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

मामले में  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के स्वजनों द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं चाही गई थी। जिस कारण बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वही ऑनलाइन गेम स्टोर संचालक को स्वजनों की अनुमति के बाद ही गेम खिलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बच्चों पर कड़ी निगरानी रखें। बच्चे ऑनलाइन गेम की लत में न फंसे इसको लेकर बच्चों को जागरुक करते रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119