ग्राफिक एरा में छात्रों को मिला करियर का गुरुमंत्र –प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रोजगार, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ की सुविधाओं, स्नातक के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों तथा इंजीनियरिंग, रेलवे, एसएससी, यूपीएससी और आईबीपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लोहे के पुल पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कार्यक्रम के दौरान अन्वेषक सह संगणक खजान पाठक ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल के महत्व और उसके माध्यम से रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, यूपी निवासी युवक गिरफ्तार

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.सी. लोहनी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. पवनदीप सिंह, सहायक प्राध्यापक संदीप, अभिषेक सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119