जोनल स्विमिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के बच्चों ने मुजफ्फरनगर में दिखाया जलवा, -हल्द्वानी के शिवम, श्रद्धा और रुद्र ने जीते मेडल
हल्द्वानी। एमजी वर्ल्ड विजन के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई की जोनल स्विमिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के बच्चों ने चैंपियनशिप जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। यह बच्चे अब राष्ट्रीय स्तर पर सोनीपत हरियाणा में खेलेंगे।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में 18 से 21 अक्टूबर तक चल रही चार दिवसीय जोनल स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता में हल्द्वानी डीपीएस स्कूल के छात्र शिवम धपोला ने अंडर-14 स्विमिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड व दो सिल्वर जीते हैं। वहीं अंडर-14 स्विमिंग प्रतियोगिता में सेंट थेरेसा पब्लिक स्कूल काठगोदाम की छात्रा श्रद्धा जोशी ने एक गोल्ड और एक ब्रास जीता है।
वहीं सेंट थेरेसा पब्लिक स्कूल काठगोदाम के ही अंडर-11 स्विमिंग प्रतियोगिता में रूद्र जोशी ने दो सिल्वर व एक ब्रास जीता है। यह तीनों बच्चे अब 7 नवंबर से 10 नवंबर तक नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में सोनीपत हरियाणा में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड के बच्चों की कामयाबी पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, लालकुआं क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के प्रधान विपिन जोशी, ग्राम प्रधान सीमा पाठक के अलावा विद्यालयों के कोच एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभावान बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध