कालाढूंगी रोड में घटघड़ के पास पर्यटकों की स्विफ्ट कार के ब्रेक फेल, तीन घायल

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कालाढूंगी रोड में घटघड़ के पास स्विफ्ट कार के ब्रेक फेल होने से  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें महिलाएं घायल हो गई हैं उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

कार दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालाढूंगी थाने के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या- डीएल4सीएजेड-5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूंगी उपचार हेतु भेजा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

पुलिस जानकारी के अनुसार उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूंगी की तरफ जा रहा था। जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी दिल्ली उम्र 47 वर्ष चला रहा था। वाहन चालक ने बताया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गए , जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

दुर्घटना में यशोदा पत्नी वेद प्रकाश निवासी  नागलोई दिल्ली उम्र 45 गंभीर रूप से घायल है व उनकी पुत्री सपना, पुत्री वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष को भी रेफ़र किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119