कोतवाली में महिला ने तहरीर देकर पति-देवर पर शराब पीकर मारपीट करने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कोतवाली पहुंची मिहला ने कहा कि उसका पति आये दिन शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। ये रोज का नियम है, जिससे वह अब तंग आ चुकी है। बताया कि बीते शुक्रवार की रात भी उसका पति नशे की हालत में घर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

विरोध करने पर उसके पति ने उसका गला भी दबा दिया। इससे उसकी जान जाते-जाते बची। ये भी आरोप लगाया उसके देवर ने भी बीच बचाव करने के बजाय उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ यदि कोई भी अप्रिय घटना हुई तो उसका पति व देवर इसके दोषी होंगे। वहीं पुलिस ने तहरीर आने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119