अचानक स्कूटी का ब्रेक लगने से छटका युवक, ट्रैक्टर के नीचे आया, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। स्कूटी लेकर घर से बाजार सामान लेने गए युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचएमटी कॉलोनी बेड़ाखत्ता 35 वर्षीय निवासी बसंत कुमार आर्य अपनी पत्नी व परिवार के साथ रहते थे, जबकि बसंत के पिता एचएमटी से सेवानिवृत्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार

बताया गया कि बंसत सुशीला तिवारी चिकित्सालय के पास एक थोक दवा विक्रेता की दुकान में काम करता था और शनिवार की सुबह वह घर से बाजार तक सामान लेने स्कूटी से निकला, जैसे ही बसंत पनचक्की के पास एक स्कूल के पास पहुंचा तभी उसने अचानक स्कूटी का ब्रेक लगा दिया। अचानक स्कूटी में लगे ब्रेक के कारण बसंत व स्कूटी अलग-अलग दिशा में गिर गए। बसंत गिरने के बाद संभल ही पाता तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसका सिर टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119