नैनी झील में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, पेंशन लेने आए थे नैनीताल
नैनीताल । बुधवार की सुबह तल्लीताल क्षेत्र में नैनी झील में एक शव तैरता हुआ मिला । पुलिस ने शव की शिनाख्त कर लाश पोस्टमार्टम के लिये भेज दी ।
तल्लीताल के थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि सुबह थाने में सूचना मिली कि बस डांठ के पास वोट स्टैंड के सामने एक व्यक्ति झील में डूबा हुआ है । जिस पर थाना तल्लीताल से फोर्स मौके पर पहुंचा और शव को निकाला गया। शव की शिनाख्त झील के किनारे मिले नोकिया फोन से हुई । इस फोन से परिजनों से हुई बात के अनुसार मृतक की शिनाख्त रमेश चंद्र आर्य पुत्र स्वर्गीय उम्मेद राम आर्य उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम श्याम खेत थाना भवाली के रूप में हुई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे ।
मृतक के पुत्रों ने बताया कि रमेश चन्द्र आर्य वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं । वे विगत दिवस पेंशन लेने नैनीताल आये थे । लेकिन घर नहीं लौटे और आज सुबह यह सूचना मिली । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दी है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न