रुद्रपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। बंगाली कॉलोनी आजादनगर वार्ड-2 में एक किशोरी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि आजादनगर की बंगाली कॉलोनी में एक किशोरी ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने शव को कमरे के फर्श पर लिटा रखा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


आजादनगर पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी ने बताया कि 15 वर्षीय डॉली घर पर ही रहती थी, जबकि उसके पिता बंटी एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


घर में शोर-शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


एसआई पवन जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119