घर का काम करने वाली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता -युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का शक

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। बाजपुर में घर का काम करने वाली काशीपुर निवासी एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी के भाई ने एक युवक पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।


आईटीआई कोतवाली पुलिस को जसपुर खुर्द निवासी एक युवक ने तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन बाजपुर में एक व्यक्ति के घर पर घरेलू कार्य करती थी। पांच मार्च को वह बाजपुर से घर आने की बात कहकर उसी व्यक्ति के साथ काशीपुर आ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


तहरीर के अनुसार उक्त व्यक्ति ने किशोरी को जसपुर खुर्द में गैस गोदाम के पास छोड़ दिया और वहां से चला गया। इसके बाद से किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया है कि किशोरी के पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


किशोरी के भाई ने आशंका जताई है कि उसकी बहन को आकाश नाम का युवक, निवासी ग्राम चमरिया, तहसील टांडा, जिला रामपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और संदिग्ध युवक की भी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119