सितारगंज में एक युवक ने फंदे ने लटककर दी जान
सितारगंज में एक युवक ने फंदे ने लटककर जान दे दी। रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 18 वर्षीय सुरेंद्र सागर पुत्र हरपाल सिंह निवासी केशवनगर वार्ड छह रविवार की सुबह कमरे के छत पर लगे साड़ी के फंदे में लटका मिला।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजन सुरेंद्र को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुरेन्द्र शनिवार की रात घर लौटकर कमरे में सो गया था। रविवार की सुबह परिवारजनों ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला। सुरेंद्र उपरोक्त डेकोरेशन का काम करता है। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत होता हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार