श्रीमदभागवत में ब्यास ने मधु कैटभ के वध का किया वर्णन, क्षमा देवी मंदिर में कथा सुनने को उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

खबर शेयर करें 👉


कविता रावल
गंगोलीहाट नगर के छिमाल क्षमा देवी मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा पुराण के दूसरे दिन व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने प्रातः काल मुख्य यजमान बबलू पांडेय व उनकी धर्मपत्नी द्वारा माता व जटुवा देव का विधिविधान से पंचामृत स्नान व पूजा अर्चना कराई। वही दोपहर 2 बजे से व्यास शास्त्री किशोर जोशी ने मधु कैटभ के वध का विस्तार से वर्णन , माया की महिमा, हयग्रीव अवतार एवं भगवान द्वारा भगवती के सहयोग से मधु कैटभ वध,भगवती की तपस्या आदि प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

कहा कि कलयुग में भगवान का नाम जप व कीर्तन से मनुष्य जन्म मृत्यु के बंधन से पार हो जाता है और उसके सभी कष्ट मिट जाते हैं । कथा के उपरांत महाआरती हुई और कथा में महिला भक्तो की भारी भीड़ उमड़ रही है । वही आरती निराजन के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन हों रहा है जिसमे समस्त हाट एवं पठक्यूडा के युवक व महिलाएं पूर्ण सेवा में लगे है। वही मंदिर में रात्रि को भजनों का आयोजन हों रहा है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119