गंगोलीहाट की बीडीसी बैठक संपन्न, सदन में छाए बिजली, पानी, शिक्षा व पीडब्लूडी के मुद्दे
कविता रावल
गुरुवार को विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला की उपस्थिति में हुई। बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी समीम अहमद ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा रहे । विधायक फकीर राम टम्टा ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। वही विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों को तीव्रता से करने को कहा ।

बैठक में विद्युत , पानी , शिक्षा विभाग व लोक निर्माण विभाग के मुद्दे छाए रहे जिस पर क्षेत्र प्रमुख अर्चना गंगोला ने विभागीय अधिकारियों को संबंधित समस्याओं को 15 दिन के अंतर्गत समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख जगत सिंह,जिला पंचायत सदस्य चंदन वाणी,कल्याण राम व ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य,परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आशीष पुनेठा,जिला पंचायतराज अधिकारी हरीश आर्या,तहसीलदार अबरार अहमद भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश बोरा सहित विकास खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी