परिवहन विभाग की कार्रवाई में 42 वाहनों के चालान, तीन वाहन सीज
हल्द्वानी। परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 42 वाहनों के चालान किए गए और 3 वाहनों को सीज किया। यह कार्यवाही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और आरटीओ डा. गुरदेव सिंह की अगुवाई में की गई।
कार्रवाई के दौरान वाहनों के विभिन्न उल्लंघनों जैसे यूनिफार्म न पहनना, वाहनों का सत्यापन न कराना, टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, निर्धारित मार्ग से भिन्न मार्ग पर संचालन, बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग आदि के मामलों में सख्ती दिखाई गई। साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की आकस्मिक प्रवर्तन कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सड़क सुरक्षा बढ़ाई जा सके। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, आरटीओ प्रवर्तन डा. गुरदेव सिंह, सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र, टीआई गिरीश कांडपाल, रामचंद्र, परिवहन सुपरवाइजर अनिल कार्की, देवेंद्र बिष्ट, अरविंद, दानिश, प्रवर्तन चालक सूर्य प्रकाश और महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न